प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा की ओर से 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। इस बारे में शनिवार को भी पदाधिकारियेां ने बैठक कर राज्य स्तरीय आंदोलन की रणनीति तय की। मांगों के बारे में शुक्रवार को पदाधिकारियों की ओर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया था। मांग पत्र में मुख्य रूप से फार्मासिस्ट का पदनाम बदलकर 'फार्मेसी अधिकारी' करने की मांग की गयी है। इसके अलावा चीफ फार्मासिस्ट कापदनाम 'चीफ फार्मेसी अधिकारी' तथा विशेष कार्याधिकारी (फार्मेसी) का पदनाम बदलकर 'सहायक निदेशक फार्मेसी' करने का प्रस्ताव रखा है। फार्मासिस्टों ने प्राथमिक उपचार के साथ सीमित आवश्यक दवाएं लिखने का अधिकार देने और ग्रामीण अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू करने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- Etah News: फार्मासिस्टों को ...