प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के सामने प्रयागराज पुलिस की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन करने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में अधिवक्ता रितेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार यादव, बृजेश तिवारी सहित उनके तीन जूनियर व अन्य साथियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी साई धाम उपनिरीक्षक विपिन कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पूरा प्रकरण 64 हजार रुपये के गबन और धोखाधड़ी से जुड़े एक पुराने मामले से उपजा है। अधिवक्ता बृजेश कुमार तिवारी की शिकायत पर तीन नवंबर को सिकंदरा निवासी अभय पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। विवेचक ने साक्ष्य संकलन के बाद पांच नवंबर को मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी भी कर दी थी, लेकिन अधिवक्ता आ...