प्रयागराज, नवम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सस्ते दाम पर स्क्रैप (कबाड़) देने और मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक स्थानीय व्यापारी से दो लाख रुपये ऐंठ लिए। शातिर ठग ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए माल दिखाकर व्यापारी को अपने जाल में फंसाया और रकम खाते में ट्रांसफर होते ही मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर करेली पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसीपी अतरसुइया को सौंपी गई है। करेली के 60 फीट रोड निवासी मोहम्मद रईस स्क्रैप खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। 23 सितंबर की दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात नंबरसे कॉल आई। कॉलर ने बाजार भाव से काफी कम कीमत पर स्क्रैप बेचने की बात कही। भरोसा जीतने के लिए उसने व्हाट्सएप वीडि...