प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डिजिटल अरेस्ट और फर्जी आपराधिक मुकदमों में फंसाने का डर दिखाकर देश-विदेश के लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने वाले संगठित साइबर गिरोह का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आइ फोर सी ) के 'समन्वय' (एनसीआरपी) पोर्टल की जांच में प्रयागराज से संचालित हो रहे तीन ऐसे संदिग्ध 'म्यूल' बैंक खातों का खुलासा हुआ है, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर साइबर ठगी की रकम खपाने के लिए किया जा रहा था। इन खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कुल 55 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। साइबर क्राइम सेल कमिश्नरेट प्रयागराज के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा द्वारा की गई तकनीकी जांच में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के दो और बैंक ऑफ इंडिया (बीओआईI) के एक खाते को चिह्न...