प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने चुनार स्थित डालमिया सीमेंट के साथ रेल मार्ग से सीमेंट ढुलाई का अनुबंध किया है। अगस्त में करीब छह-सात रेक यानी 15 हजार टन सीमेंट गाजीपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया और चिलबिला समेत अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा।सितंबर से हर माह करीब 10 रेक यानी 26 हजार टन सीमेंट भेजने की योजना है। उत्पादन के लिए हर माह करीब 15 रेक क्लिंकर और एक-दो रेक जिप्सम भी रेलवे से मंगाया जाएगा। इससे प्रयागराज मंडल की माल ढुलाई आय बढ़ने के साथ उद्योग को किफायती और भरोसेमंद परिवहन सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...