Prayagraj News: डांडिया प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय की टीम अव्वल
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में सोमवार को अंतरसंकाय डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न संकायों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दीं। वाणिज्य संकाय की टीम ने प्रथम, विधि संकाय ने द्वितीय और विज्ञान समूह-एक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीमों का मूल्यांकन नृत्य, लय-ताल, वेशभूषा, रंग-सज्जा और समग्र प्रस्तुति के आधार पर किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह, प्रो. विवेक कुमार सिंह, डॉ. गीतांजलि श्रीवास्तव, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, कृति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.