प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती के तहत रॉयल गार्डन में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' विशिष्ट अतिथि विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी रहे।डांडिया का पुरस्कार जया मित्तल, सर्वाधिक ऊर्जावान प्रस्तुति का पुरस्कार संकल्प गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का पुरस्कार अजीत एवं निधि बंसल और सर्वाधिक आकर्षक परिधान का पुरस्कार नव्या अग्रवाल को प्रदान किया गया। संयोजन अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. कीर्ति अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, संयोजक सीए विनय गोयल और अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रामगढ़ में 4 से 11 अक्टूबर तक धूमधाम से मनेगा श्री अग्रस...