प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। होटल कान्हा श्याम में दिव्या गुप्ता और रुचि चतुर्वेदी के संयोजन में बुधवार रात डांडिया और गरबा नाइट आयोजित की गई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने डांडिया और गरबा की धुनों पर उत्साह के साथ नृत्य किया। पारंपरिक संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवी बना दिया। कोरियोग्राफर आदित्य और मानशी ने प्रतिभागियों को नृत्य की बारीकियां सिखाईं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रंजना बाजपेई के संयोजन में आशीर्वाद गेस्ट हाउस नया कटरा में बुधवार को गरबा विद डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेई रहे। पार्षद प्रीति गुप्ता, स्वारिका भारद्वाज, अनुपमा पांडेय, सोनिका अग्रवाल, शिखा रस्तोगी आदि शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सा...