Prayagraj News: ठेकेदार से तमंचा सटाकर मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी
प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गयासुद्दीनपुर निवासी ठेकेदार अंकित कक्कड़ ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए चार युवकों के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।ठेकेदार अंकित कक्कड़ ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मरियाडीह के अबू तैयबा, उसका भाई अबू लैस और हसनैन उर्फ गुड्डू व अहमद शाद अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं। आरोपी आए दिन रंगदारी देने की मांग करते हैं। आरोप है कि 29 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे एसटीपी प्लांट के समीप रोक कर आरोपियों ने तमंचा सटा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.