Prayagraj News: ठंड से गोवंशों को बचाने के लिए गोशालाओं में करें जरूरी इंतजाम
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ठंड से गोवंशों को बचाने के लिए गोशालाओं में सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को अधिकारियों को गोशालाओं में तिरपाल लगाने, ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने और भूसा व हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की गोशालाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कर गोशालाओं की व्यवस्थाओं पर नजर रखने को कहा। गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा, हरा चारा और पीने के पानी की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गोशालाओं में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.