प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज संवाददाता। रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने और ट्रेनों पर पथराव करने वालों के खिलाफ आरपीएफ सख्त कार्रवाई करेगी। शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज रामबाग की ओर से निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव के नेतृत्व में टीम ने सैदाबाद, जगतपुर क्रासिंग, हंडिया खास, अंतरौरा और जंगीगंज हॉल्ट के आसपास के गांवों में लोगों को जागरूक किया।आरपीएफ ने ग्रामीणों, महिलाओं और विद्यार्थियों को बताया कि ट्रैक पर पत्थर या अन्य वस्तु रखना और ट्रेनों पर पथराव करना गंभीर अपराध है। लोगों से निर्धारित रास्ते से ही रेलवे लाइन पार करने और मवेशियों को खुला न छोड़ने की अपील की गई। बिना कारण चेन खींचने को भी दंडनीय बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...