प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: स्थानीय थाना क्षेत्र के छतनाग में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नैका गांव निवासी उमाकांत का इकलौता बेटा अभिनव शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर मौत हो गई। मृतक के चाचा अजीत कुमार का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। करीब छह महीने पहले उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अजीत के मुताबिक 20 दिन पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते षड्यंत्र के तहत उनके भतीजे की हत...