Prayagraj News: ट्रेन यात्रियों के मोबाइल, बैग और जेवर चोरी
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ट्रेनों में सफर के दौरान किसी के गहने तो किसी का आईफोन गायब हो गया है। कोंडागांव निवासी बुदेश कुमार प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात से सारनाथ एक्सप्रेस के बी-6 कोच में सवार हुए थे। ट्रेन छूटने से पहले उनका आईफोन 17 प्रो मैक्स चोरी हो गया। उन्होंने रायपुर पहुंचने के बाद शिकायत की। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र भरारी, झांसी की अध्यक्ष डॉ. निशी राय बुंदेलखंड एक्सप्रेस से वाराणसी जा रही थीं। प्रयागराज स्टेशन पहुंचने पर उनका बैग चोरी हो गया। उसमें कपड़े, पांच हजार रुपये, दवाएं, चार्जर, खाना और अन्य सामान था। वहीं तीसरी घटना नैनी के पास हुई। बिहार के रोहतास निवासी माधवी कुमारी स्वर्ण जयंती झारखंड एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं। नींद का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति उनका लेडीज पर्स ले गया। उसमें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.