प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेन में एस्कॉर्ट के दौरान आरपीएफ को मिले 9.97 लाख रुपये करीब साढ़े तीन महीने बाद उनके मालिक को सौंप दिए गए। आयकर विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने और स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सोमवार को रुपये वापस किए गए। आरपीएफ प्रयागराज रामबाग की टीम ने 18 जुलाई 2026 को ट्रेन नंबर 22436 के एस्कॉर्ट के दौरान कोच संख्या ई-1 से 9 लाख 97 हजार रुपये बरामद किए थे। बरामद रकम के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दी गई थी। विभाग की ओर से एनओसी जारी होने के बाद सोमवार दो नवंबर को पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर निवासी राजेश बजाज पुत्र वेद प्रकाश बजाज को रकम सौंप दी गई। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: आरपीएफ ने ट्रेन में मिले 9.97 लाख रुपये लौटाया पहचान और स्वामित्व संबंधी दस्ता...