प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दादरी-प्रयागराज एक्सप्रेस में जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ यात्रा करते देख विरोध शुरू किया तो हंगामा मच गया। आरोप है कि इस दौरान पति और उसके साथ मौजूद महिला ने मिलकर पत्नी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के भाई से भी मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों आरोपी इटावा स्टेशन पर उतरकर चले गए। जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके घटना स्थल के आधार पर प्रयागराज मुकदमा ट्रांसफर कर दिया।एफआईआर के अनुसार महिला और उसके पति का विवाद चल रहा है। दोनों हाईकोर्ट आए थे। महिला प्रयागराज से दादरी-प्रयागराज एक्सप्रेस से अलीगढ़ लौट रही थी। रात करीब 9:56 बजे ट्रेन सिराथू स्टेशन पहुंची तो उसने एस-1 कोच में अपने पति को दूसरी महिला के साथ सीट पर बैठे देखा। ...