प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे कॉलोनी जाने वाली गली से जीआरपी ने रविवार को 64 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि नवाबगंज के लालगोपालगंज निवासी सद्दाम पकड़ा गया है। उसने पूछताछ में बताया कि सिरप को ट्रेन के जरिए मुंबई ले जाकर नशे के लिए ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी थी। आरोपी से तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली। जीआरपी कॉल डिटेल के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12:05 बजे प्लेटफार्म नंबर एक के हावड़ा छोर पर सैलून यार्ड के सामने मंदिर के पास कार्रवाई की गई। आरोपी के पास से 100-100 एमएल की 64 शीशी कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्...