प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज में बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर सांसद उज्जवल रमण सिंह ने भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश में आधा शहर डूब गया और लोगों के घरों में पानी भर गया। इससे सरकार की योजनाओं और जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई है। सांसद ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से दिए गए टैक्स के हजारों करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी योजना में खर्च किए गए, लेकिन अधिकारियों की अदूरदर्शिता के कारण इसका वास्तविक लाभ जनता को नहीं मिला। आज भी थोड़ी बारिश में शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जलभराव से पार्षदों का फूटा गुस्सा, नगर आयुक्त कार्यालय में धरना उन्होंने आरोप लगाया कि गांवों में ड्रेनेज के लिए जरूरी खोदाई नहीं हुई और शहर में नालों की पर्याप्त सफाई ...