Prayagraj News: ट्रिपलआईटी: गीत-संगीत से सजी रंगारंग शाम
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ट्रिपलआईटी परिसर स्थित डॉर्मिटरी में सोमवार को मैत्री क्लब की ओर से सावन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। सावन की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हरी साड़ी और आकर्षक लहंगों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में सावन के उल्लास को जीवंत कर दिया।उत्सव की शुरुआत सावन गीतों और लोकगीतों से हुई। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेताओं के साथ सभी उपस्थित सदस्यों को क्लब की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सावनी गीत-नृत्य पर झूमी महिलाएं कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.