प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हड्डी और न्यूरो सर्जरी की बंद सुविधा दोबारा शुरू होने वाली है। वर्तमान में यहां केवल जनरल सर्जरी और हड्डी का माइनर ऑपरेशन संचालित होता है। आर्थो सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर को प्रथम से द्वितीय तल पर शिफ्ट किया गया है। अब प्रथम तल पर खाली हुए कक्ष में न्यूरो सर्जरी के उपकरण लगाए जाएंगे। अभी न्यूरो से संबंधित मरीजों को ऑपरेशन के लिए पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में भेजा जाता है। इससे कभी-कभी मरीजों को उपचार मिलने में देरी होती है। ट्रामा सेंटर के प्रथम और द्वितीय तल पर स्थित ओटी कॉम्प्लेक्स को प्राचार्य डॉ. एके वर्मा के निर्देश पर खोल दिया गया था। ओटी कॉम्प्लेक्स खुलने के बाद से उसमें बिजली, एसी और अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...