प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजरूपपुर स्थित शिव धाम मंदिर के सामने लगा बिजली ट्रांसफार्मर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जल गया, जिससे आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर रात करीब 9:30 बजे आपूर्ति बहाल की। दिनभर बिजली न रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। शाम तक इनवर्टर जवाब दे गए और पानी की किल्लत भी बढ़ गई, क्योंकि बिजली न होने से मोटर नहीं चल सकीं। पार्षद मिथिलेश सिंह ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगा लिया गया था, लेकिन उसे चार्ज करने में समय लगने से आपूर्ति बहाल होने में देर हुई। उधर, रामबाग, कल्याणी देवी उपकेंद्र और अल्लापुर क्षेत्र में मरम्मत कार्य के कारण कई मोहल्लों में घंटों बिजली बाधित रही। वहीं ककराहा घाट-दो (बाहर गांव/मीरापुर) क्षेत्र में पोल खड़ा करने, कंड...