प्रयागराज, अगस्त 15 -- Prayagraj News: मांडा (प्रयागराज)। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया के पास शनिवार को टैंपो और बाइक की टक्कर हो गई। टैंपो सवार एक महिला और बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई। दोनों को मांडा सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया गया जहां इलाज शुरू होने से पहले दोनों की मौत हो गई। मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के नेबुरा रिवई सिंह गांव निवासी दीपक कुमार सिंह (25 वर्ष) पुत्र केशराज सिंह अपनी बाइक से घर जा रहा था। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर धरांवनारा पेट्रोल पंप के सामने विंध्याचल से दर्शन कराकर लौट रही टैंपो से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। घायल बाइक सवार युवक दीपक सिंह को दिघिया चौकी पुलिस व परिजन मांडा सीएचसी ले गए। चोटें अधिक होने के कारण सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर युवक को अधी...