प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: टीजीटी सामाजिक विज्ञान भर्ती में विषय चयन को लेकर असमंजस दूर करने की मांग पर अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने पूर्व व्यवस्था के अनुसार चार विषयों में से किन्हीं दो विषयों के चयन की अनुमति देने के लिए आधिकारिक शुद्धि-पत्र जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि विज्ञापन और पाठ्यक्रम में स्थिति स्पष्ट नहीं होने से हजारों अभ्यर्थी परेशान हैं। परीक्षा में डेढ़ माह शेष है। सुनील कुमार, वरुण सिंह, दिनेश यादव समेत अन्य अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि जल्द आदेश जारी नहीं हुआ तो आयोग परिसर में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: टीजीटी भर्ती में अर्हता को लेकर असमंजस, छात्र परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...