प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: बच्चों के नियमित टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम की बैठक से गैरहाजिर रहना दो अधिकारियों को भारी पड़ गया। सीडीओ हर्षिका सिंह ने उप श्रमायुक्त और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है। बुधवार को संगम सभागार में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर अंतरविभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। सीडीओ ने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। गंभीर बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा के लिए समय पर टीके लगवाना जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभाग भी समन्वय बनाकर काम करें। टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। यदि कोई परिवार अपने बच्चों को टीका लगवाने से इनकार करता है तो उसे टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा...