प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रामबाग पोस्ट की टीम ने सोमवार को झूंसी रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों को रेल संपत्ति के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से चार रेल सुरक्षात्मक जालियां और एक बोरी में आठ पेंडाल क्लिप बरामद हुईं। बरामद रेल संपत्ति की कुल कीमत 18,720 रुपये बताई गई है।आरपीएफ के अनुसार मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेंद्र नाथ अनार्य को सौंपी गई है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर यादव के नेतृत्व में टीम ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...