प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पीडीए ने शनिवार को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए झूंसी क्षेत्र में करीब 12 बीघे में किए जा रहे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।अभियान के तहत गोतावा में लगभग पांच बीघे भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। इसके अलावा रिंग रोड के पूर्व एवं लिंक रोड के दक्षिण स्थित क्षेत्र में पांच बीघे और भोजपुर में लगभग दो बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग पर होने वाले निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। पीडीए प्रशासन ने लोगों से प्लॉट खरीदने के पहले जमीन की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि ठगी से बच सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...