प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए) की ओर से 15 अगस्त को झूंसी में एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। डीवीए, प्रयागराज के अवैतनिक महासचिव आरपी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन आनंद फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी के सौजन्य से छतनाग के क्रीड़ास्थल पर किया जाएगा। प्रतिभागी टीमों के प्रतिनिधि आयोजन संबंधी जानकारी के लिए आयोजक आनंद कुमार निषाद अथवा नेशनल रेफरी अल्ताफ अली से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- एसजीएफआई वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने धनबाद टीम रवाना यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा वीणापाणि पाठागार 15 अगस्त को मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...