प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: हनुमानगंज। झूंसी कोतवाली क्षेत्र के सोहम आश्रम के समीप हवेलियां नाले में मंगलवार सुबह इंटरमीडिएट के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झूंसी कोहना निवासी दीपक दुबे के 18 वर्षीय पुत्र शांतनु दुबे के रूप में हुई है। छात्र के सिर पर धारदार हथियार के गहरे जख्म मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शांतनु एमएस कॉन्वेंट स्कूल में इंटर का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे किसी दोस्त के फोन आने पर स्कूटी लेकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह नाले में शव मिलने की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी सिटी सागर जैन और एसीपी दारागंज अरुण पाराशर ने फॉरेंसिक टीम के...