प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को अरैल घाट की सड़क पर हर किसी को गहरेबाजी का इंतजार दिखाई दिया। शाम पांच बजे नए यमुना पुल पर लोगों की जबरदस्त भीड़ थी तो जैसे ही प्रयाग गहरेबाजी संघ के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज बब्बन भैया व अंजनि भारद्वाज ने झंडा गिराया। वैसे ही 30 घोड़ों के साथ गहरेबाज ने लगाम संभाल ली। शिवांश सिंह ने अपने तांगे के साथ दारा, जय सिंह यादव ने सब्जा, असीम भारद्वाज ने समंद के साथ रफ्तार पकड़ी।रफ्तार और कदमताल को देखकर हर किसी की जुबान से वाह-वाह निकलता रहा। प्रत्येक गहरेबाजों के लिए सड़क पर 800 मीटर की दूरी निर्धारित की गई थी। जिसमें संघ के नियमानुसार 400 मीटर आना और 400 मीटर जाना शामिल किया गया था। दौड़ के दौरान विष्णु प्रसाद शर्मा का बुलेट, मुरली दुबे का सुरंग, कृपाला पांडे का...