प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: आर्य भवन जीरो रोड स्थित श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के मंदिर में विश्राम कर रहे भगवान जगन्नाथ का शनिवार को डॉ. पुष्पेंद्र स्वास्थ्य परीक्षण किया। रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी के अनुसार ज्वर से पीड़ित भगवान जगन्नाथ को पतली खिचड़ी, तुलसी, अदरक, काढ़ा और मिश्री का विधिविधान से भोग लगाया गया। इस अवसर पर महामंत्री गगन दास गुप्ता, उपाध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अजय अग्रहरि, प्रबोध मानस ने भगवान के स्वस्थ होने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...