प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य कर विभाग में सोमवार को वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट (ठेकेदार) से जुड़े व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों से समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, कर का समय पर भुगतान करने, ई-वे बिल संबंधी प्रावधानों का पालन करने और कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की। साथ ही कर चोरी रोकने और स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की विभिन्न पहलों की जानकारी भी दी गई।व्यापारियों और ठेकेदारों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनके नियमानुसार शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में उपायुक्त संजय कुमार, उपायुक्त राजेश कुमार, उपायुक्त विभा मिश्रा तथा उपायुक्त जेपी सिंह उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं की ओर से पीएल ग...