प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: फाफामऊ, संवाददाता। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी फाफामऊ में तैनात सिपाही शुभम यादव ने मानवता और सेवा का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी खूब सराहना हो रही है।शुभम के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बुजुर्ग मिले जिन्होंने उनसे बस स्टैंड तक छोड़ने का अनुरोध किया। बातचीत में बुजुर्ग ने बताया कि उनकी छोटी बेटी अस्पताल में भर्ती है। उसके ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता है। यहां कोई नहीं मिला जिसकी वजह से वह रक्तदाता की तलाश में गांव जा रहे थे। बुजुर्ग की बात सुनते ही सिपाही शुभम यादव ने स्वयं रक्तदान का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पदमा जैप सात में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन वह अस्पताल पहुंचे और रात करीब एक बजे रक्तदान कर बच्ची की जान बचाने में सहयोग किया।...