प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: स्वाइन फ्लू के साथ जिले में डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। रविवार को करछना के रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। युवक का इलाज ग्रामीण क्षेत्र के एक अस्पताल में चल रहा था, वहां स्वास्थ्य में सुधार न होने पर शुक्रवार को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि निजी अस्पतालों में भी डेंगू के पुष्टि होने पर रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए सात मलेरिया निरीक्षक, सात पर्यवेक्षक और 24 कार्यकर्ताओं की टीम शहर के सात प्रमुख क्षेत्रों में एंटी लार्वा का नियमित छिड़काव कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- निजी लैब में मिला पॉजिटिव, जबकि सदर अस्पताल मेंनिकला डेंगू निगेटिव साथ ही न...