Prayagraj News: जिले की 22 खड़ंजा सड़कें सीमेंट कंक्रीट से होगी मजबूत
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज के फाफामऊ, फूलपुर और करछना विधानसभा की 22 खड़ंजा सड़कों का कायाकल्प करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से सीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चयनित सड़कों के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही राज्यपाल की मुहर लगने के बाद सीमेंट कंक्रीट से बनाई जाने वाली सड़कों के लिए 7.18 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी की गई है। योजना के अंतर्गत प्रयागराज में ऐसी खड़ंजा सड़कों को चिह्नित किया गया था, जो संपर्क मार्ग था और वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इन्हें योजना में शामिल करके उसे सीमेंट कंक्रीट से बनाया जाना था। इस प्रस्ताव पर अगस्त के अंतिम सप्ताह में वित्तीय स्वीकृति दी गई थी लेकिन निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त पांच सितंबर को जारी हुई। फाफामऊ विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.