प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: पूर्व सैनिकों, सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला सैनिक बंधु की बैठक 17 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे संगम सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आवेदकों को अलग-अलग विषयों के आवेदन पत्र की दो-दो प्रतियां साथ लाने को कहा गया है। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...