प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: निर्माणाधीन जिला कारागार नैनी का गुरुवार को सीडीओ हर्षिका सिंह ने निरीक्षण किया। करीब 182 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे जिला कारागार के मुख्य परिसर का काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था की ओर से अब तक 174 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई खामियां सामने आईं, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ ने जेल परिसर में बनाई गई पानी की टंकी और आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। पानी की टंकी में पानी ठीक ढंग से नहीं भरने और आवासों में भी पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं मिलने की शिकायत सामने आई। पूर्ण हो चुके आवासों में जगह-जगह सीलन और पानी का रिसाव भी मिला। टाइप-2 के 40 आवास अभी फिनिशिंग स्तर पर हैं, लेकिन इनका निर्माण कार्य धीमा पाया गया। निरीक्षण में वॉच टावर का निर्माण भी अध...