प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ, इलाहाबाद के वर्ष 2025-26 के चुनाव के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। मौसम ने भी साथ दिया तो जमकर वोटों की बारिश हुई। सुबह नौ बजे मतदान शुरू होते ही अधिवक्ताओं का उत्साह मतदान केंद्रों पर देखने को मिला। दिनभर जिला न्यायालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं का स्वागत करते रहे। निर्धारित समय शाम पांच बजे तक चले मतदान में कुल 6,953 मतदाताओं में से 5,478 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 78.79 प्रतिशत (लगभग 78.8 प्रतिशत) मतदान दर्ज किया गया, जिसे जिला अधिवक्ता संघ के चुनावों में उल्लेखनीय मतदान माना जा रहा है।

मतगणना आज मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारियों की उपस्थित...