प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। अल्लापुर स्थित एक जिम के ट्रेनर पर एलएलबी छात्र से मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। दारागंज बक्सी कला निवासी महाबीर सूर्यवंशी के मुताबिक वह पिछले तीन वर्षों से केके फिटनेस क्लब में जिम जा रहा था।आरोप है कि जिम ट्रेनर सोनल सोनकर कई महीनों से फिटनेस ट्रेनिंग के नाम पर पांच हजार रुपये महीने देने का दबाव बना रहा था। 19 अगस्त की रात ट्रेनर ने उसे जिम के बाहर बुलाकर लाठी-डंडे से पीटा, गालियां दीं और जान से मारने के साथ एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...