प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: करेली की जाफरी कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से नालियों का निर्माण कराया जाएगा। जलकल विभाग भी भूमिगत ह्यूम पाइप बिछाने की भी योजना बनाई है। बारिश के मौसम में जाफरी कॉलोनी की गलियां जलमग्न हो जाती हैं। घरों में पानी घुस जाता है। कॉलोनीवासी लंबे समय से स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे थे। क्षेत्र के पार्षद मिथिलेश सिंह ने पिछले साल जल निकासी के लिए नालियां बनाने का प्रस्ताव दिया था। 35 लाख रुपये का प्रस्ताव भी पिछले वित्तीय वर्ष में बन गया, लेकिन राशि अब जारी की गई है। पहले चरण में 20 लाख रुपये जारी कर नगर आयुक्त साईं तेजा ने काम शुरू करने के लिए कहा है। पार्षद के मुताबिक, नई न...