प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने राज्य विश्वविद्यालयों के संचालन को लेकर कुलपतियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद 2026 के समापन उद्बोधन में उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालयों में 50 लाख से अधिक युवा पढ़ते हैं इसलिए सबसे अधिक जिम्मेदारी राज्य विवि की है। कुलपति प्लानिंग से मिलकर करेंगे तो सबकुछ होगा। बाकी जातियों में जो विभाजित हैं ये ठीक नहीं है। मैंने देखा है कि पढ़े-लिखे लोग भी जातियों में बंट जाते हैं, आठ-दस उनके आसपास लग जाएंगे और कुलपति तीन साल पूरा कर लेंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए। कई कुलपति ने तो अपना पूरा विश्वविद्यातय तक नहीं देखा है। जाते-जाते सलाह दी कि उत्तर प्रदेश का उद्धार आपके (कुलपतियों) हाथ में है, उद्धार कर दो।

कुलपतियों को र...