Prayagraj News: जवाहर नवोदय विद्यालय का संपर्क मार्ग खराब
प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक, आवासीय और आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। विद्यालय संपर्क मार्ग की स्थिति खराब होने पर एडीएम ने नाराजगी जाहिर की और अफसरों को निर्देश दिया कि इसे दुरुस्त कराने के लिए पत्र व्यवहार करें। एडीएम ने विद्यालय भवन, स्मार्ट कक्षाओं, खेल मैदान, छात्रावास, मेस और मल्टी स्किल लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों और कर्मचारियों से भी शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.