प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: जल जीवन मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी चेतावनी देते हुए मैनपॉवर बढ़ाकर अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही नवंबर तक 54 ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं होने पर जवाबदेही तय करने के संकेत दिए। डीएम ने गजा इंजीनियरिंग और वीपीआरपीएल को नवंबर तक क्रमशः 34 और 20 ओवरहेड टैंक पूरे करने का लक्ष्य दिया। दिसंबर तक इन टैंकों से नियमित जलापूर्ति हर हाल में शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर ट्यूबवेल लगाने का काम पूरा हो चुका है, वहां ओवरहेड टैंक का इंतजार किए बिना सीधे पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू कराई जाए। बैठक में वर...