प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। हाल की बारिश के बाद अल्लापुर, सोहबतियाबाग, जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, शिवनगर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को लेकर पार्षद शिव सेवक सिंह ने महापौर एवं नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने नालों की समयबद्ध सफाई, आरसीसी नालों के निर्माण, चौड़ीकरण और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पार्षद का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित कार्य शीघ्र कराए जाएं, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सिंचाई विभाग की लापरवाही से बरसात में नगर मे होता है जल भराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...