प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लगातार जलभराव के कारण राजरूपपुर के आनंदपुरम जाफरी कॉलोनी और आसपास के इलाके में गुरुवार को सफाई कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी। कमर तक भरे पानी में सफाई कर्मियों के उतरने से करंट लगने का खतरा था, जिसके चलते सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र की बिजली कटवाई गई। क्षेत्रीय पार्षद मिथिलेश सिंह ने बताया कि जाफरी कॉलोनी के प्रवेश मार्ग और जैन मंदिर की ओर जलनिकासी के लिए सफाई कराई गई। जाफरी कॉलोनी की सफाई के बाद पीछे का पानी जैन मंदिर की ओर से निकाला गया। सफाई कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: ट्रांसफार्मर के चारों तरफ भरा पानी, हजारों जान खतरें में पार्षद ने लोगों से अपील की कि जलभराव के बीच विशेष सतर्कता बरतें। उ...