प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच जलभराव और भूजल संकट से निपटने के लिए वैज्ञानिक योजना और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना जरूरी है। भवनों और शहरी विकास परियोजनाओं के निर्माण में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण की व्यवस्था को प्राथमिकता देनी होगी। यह बातें प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव विनीत कुमार सिंह ने रविवार को मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर कहीं। संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 21 से 25 अक्तूबर तक वर्षा जल संचयन और शहरी जल निकासी की बेहतर तकनीकों पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विनीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रयागराज में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कुंभ-माघ मेले जैसे बड़े आयोजनों के कारण पेयजल की मांग बढ़ती...