प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में लगातार हो रही बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें और जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या अधिक है, वहां तत्काल आवश्यक कदम उठाकर लोगों को राहत दिलाई जाए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के दौरान किसी भी इलाके में जलभराव की समस्या की अनदेखी न हो। नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी ...