प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बुधवार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश थमने के बाद शहरियों की मुसीबत बढ़ गई। बारिश के बाद जलभराव की वजह से देर शाम तक शहर के अधिकतर प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगा रहा। कहीं छात्रों के चक्काजाम तो कहीं जलभराव और बढ़े यातायात दबाव के कारण वाहन रेंगते रहे। इससे नौकरीपेशा, स्कूली छात्रों, मरीजों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सबसे अधिक जाम मेडिकल चौराहा, कटरा, जार्जटाउन, कचहरी रोड, इलाहाबाद विश्वविद्यालय मार्ग, चौक, जानसेनगंज, सिविल लाइंस, हीवेट रोड और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। कई स्थानों पर वाहन चालकों को कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में भी आधे घंटे से अधिक समय लग गया। यह भी पढ़ें- Delhi News: जलभराव व अतिक्रमण से थमी वाहनों की रफ्तार, कई मार्गों पर ल...