Prayagraj News: जलभराव के बीच वकील के चेंबर में चोरी, तोड़फोड़
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: अल्लापुर स्थित एक अधिवक्ता के चेंबर में चोरी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवीन कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भारी जलभराव के कारण वह दो दिन तक अपने चेंबर नहीं पहुंच सके। बुधवार सुबह पहुंचे तो दरवाजे खुले मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 40 हजार रुपये, कंप्यूटर मॉनिटर, सीसीटीवी मॉनिटर, किताबें, चांदी की चम्मच, पीतल-तांबे के बर्तन, पावर बैंक समेत अन्य सामान ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने बिजली के कनेक्शन काट दिए, प्रिंटर और वाई-फाई भी तोड़ दिया तथा चेंबर के अंदर शराब, सिगरेट और गांजे का सेवन भी किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मम्फोर्डगंज में डॉक्टर दंपती के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.