प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर में कई दिन लगातार बारिश से हुए जलभराव के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को पत्थर गिरजाघर के पास धरना दिया। धरने के बाद सपा की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व ज्ञापन देने के बाद धरने का नेतृत्व करने वाले सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि मुंडेरा, धूमनगंज, गौसनगर, करेली, साकेत नगर, मीरापट्टी, जार्जटाउन, टैगोरटाउन, अल्लापुर, सलोरी, बघाड़ा, अशोक नगर, राजापुर, ऊंचवागढ़ी, बेली गांव, नैनी स्टेशन रोड, जमुना नगर समेत चीनी मिल, रामलीला मैदान, चक डोडी, महेवा, डांडी, नंदन तालाब, नैनी बाजार और शंकर ढाल में पानी भरा है। कहा, सीवर का पानी घरों में घुसने से पे...