Prayagraj News: जरूरतमंद बेटियों को शादी के लिए भेंट की सामग्री
प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से कन्यादान प्रकल्प के तहत जीरो रोड स्थित एक होटल में जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री वितरित की गई। मंडल की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल, संरक्षिका रीनू मित्तल, महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने रचना, कोमल और अंजलि को शादी की शुभकामना दी। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद के लिए अग्रवाल समाज समर्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.