प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री गोवर्धन पूजा समिति की ओर से गोवर्धन पूजा के अवसर पर सोमवार की देर शाम भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाली गई। समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव व आचार्य संतोषानंद की अगुवाई में मुंशी राम प्रसाद की बगिया में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गोवर्धन का पूजन-अर्चन किया गया। सांसद उज्जवल रमण सिंह व महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने आरती उतारकर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा मुट्ठीगंज चौराहा, आर्यकन्या चौराहा, कोठापार्चा, रामभवन, बहादुरगंज, लोकनाथ व भारती भवन पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा मार्गों पर द्वारकाधीश की लीला पर आधारित झांकी, महारास लीला व कालिया नाग मर्दन जैसी झांकियां जनमानस को आकर्षित करती रहीं तो जय गोवर्धन जय गिरधारी का जयकारा भी लगाया जाता रहा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: यादव ...